छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सात महीने से डरा धमकाकर करता रहा बलात्कार

भिलाई – सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। अगस्त में पहली बार आरोपी ने बच्ची को मिठाई खाने के लिए 20 रुपए देकर झांसे में लिया । फिर उसे टीवी देखने के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म किया । दो दिन पहले नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ । शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को उसकी प्रेमिका के घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है । पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ।

13 मार्च की रात बच्ची की दादी ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके तहत निगम कर्मी गोपाल ठाकुर, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । घटना अगस्त 2019 से 11 मार्च 2020 के बीच की है । करीब 8 महीने में आरोपी ने कई बार नाबालिग के साथ डरा धमकाकर उसके साथ मुह काला किया था । पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले मासूम ने अपनी दादी को दर्द होने की शिकायत की । पूछताछ में बच्ची ने दुष्कर्म की बात बताई तब घटना का खुलासा हुआ । परिजनों ने बताया की जब आरोपी से पूछताछ की गई तो वह गुस्से में हाथापाई कर घर छोड़कर भाग गया । पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह सेक्टर 6 में मिला। पूछताछ में उसने बताया कि विवाद करने के बाद वह अपनी प्रेमिका के घर आ गया था । आरोपी की पत्नी और 12 वर्ष की बेटी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button