खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई के कुणाल हुनर रत्न अवार्ड से हुए सम्मानित

भिलाई। शहर में पले-बढ़े और फिल्म नगरी मुंबई में रह रहे कुणाल कौशल को हुनर रत्न-2020 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुंबई के जेडब्ल्यू मेरियट जुहू में गायन श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया गया। उन्हे यह अवार्ड ‘हुनरÓ और ‘राबियाजÓ की ओर से अफीफा नाडियाडवाला ने प्रदान किया।

कुणाल पिछले 10 साल से मुंबई में अपने जुनून और शौक के चलते कई प्रतिष्ठित आयोजनों में बॉलीवुड के गीतों की महफिल सजाते रहे हैं। खास कर उन्हें स्व. किशोर कुमार की आवाज का पर्याय भी माना जाता रहा है। संगीत के प्रति अपने समर्पण के चलते कुणाल इसके पहले वीडियोकॉन बजूका सरगम, क्लोज अप अंताक्षरी और रोटरी अवार्ड सहित ढेरों सम्मान हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही कुणाल विभिन्न प्रतिष्ठित संगीत शो में गायक, निर्णायक और आयोजक की भूमिका निभाते रहे हैं। कुणाल भिलाई में बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-4 और सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा के स्टूडेंट रहे हैं और उनके  पिता विष्णु कौशल व माता स्व. नीलिमा कौशल दोनों ने बीएसपी शिक्षा विभाग में सुदीर्घ सेवाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button