छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई में खुलेगा पहली से 12 तक इंग्लिश मिडियम सरकारी स्कूल

शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने किया स्कूलों का निरीक्षण 

भिलाई। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल शुरू होंगीं। भिलाई में पहले कक्षा पहली से 6 और कक्षा 6 वीं से आठवीं तक के दो सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मिडियम स्कूल शुरू किया गया था और अब कक्षा पहली से 12 वीं तक इंग्लिश मिडियम स्कूल शुरू होंगे। इसके लिए गुरूवार को शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और उनकी टीम भिलाई पहुंची।

शिक्षा सचिव सबसे पहले खुर्सीपार के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। यहां भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव भी उनके साथ रहे। स्कूल का निरीक्षण करने के बाद इस स्कूल को कक्षा पहली से 12 वीं तक पूरी तरह से इंग्लिश मिडियम स्कूल बनाने के विषय को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद सभी अधिकारी सेक्टर 6 सांई मंदिर के पास मॉडल स्कूल पहुंचे। इस स्कूल को भी भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से कक्षा पहली से 12 वीं तक पूरी तरह से इंग्लिश मिडियम स्कूल बनाया जाएगा। इसके लिए यहां का निरीक्षण कर यहां बच्चों के एडमिशन और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करने के संबंध में गहन चर्चा की गई।

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले प्रदेश के सबसे युवा महापौर देवेंद्र यादव ने सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाने की पहल की थी। पूरी योजना बनाकर शासन को प्रस्ताव दिया था। महापौर देवेंद्र यादव के प्रस्ताव को सरकार ने माना और सिर्फ भिलाई में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम किया गया है। इस पहल के बाद महापौर देवेंद्र यादव ने बच्चों की भविष्य की चिंता करते हुए कक्षा पहली से 12वीं तक इंग्लिश मिडियम स्कूल की पहल की। जिस पर सरकार ने मोहर लगा दी है और इसी सत्र से इन स्कूलों में एडमिशन भी शुरू हो गए है। मिडिया से चर्चा करते हुए शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा कि जो पालक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाना चाहते हैं। उनके लिए अंग्रेजी माध्यम और जो हिंदी माध्यम में पढ़ाना चाहते हैं। उनके लिए हिंदी माध्यम स्कूल है। दोनों ही माध्यम के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नई योजनाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर अंकित आनंद, शिक्षा अधिकारी, निगम कमिश्नर सहित जोन 4 के जोन कमिश्नर और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button