छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र ने मनाया महिला दिवस,किया गया शक्ति क्विज का आयोजन आज हमें अपने बच्चों को महिलाओं का सम्मान करना सीखाना चाहिए… डॉ मालिनी

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में 8 मार्च  को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शक्ति-2020 का मानव संसाधन विकास केन्द्र के सभागार में भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र की निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ श्रीमती जी मालिनी मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर कार्यकारी कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन पी के घोष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया।

समारोह के उद्घाटन के पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ (श्रीमती) जी मालिनी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिलाओं में असीमित प्रतिभाएँ हैं, जिसका समुचित व सदुपयोग किया जाना चाहिए। महिलाएँ सशक्त भूमिकाएँ निभाती आ रही हैं। आज उद्योगों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ नित नए आयाम गढ़ रही हैं। बीएसपी में भी महिलाएँ पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संयंत्र की प्रगति में निरंतर योगदान कर रही हैं। आज हमें अपने बच्चों को महिलाओं का सम्मान करना सीखाना चाहिए। जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर उपस्थित समारोह के विशिष्ट अतिथि पी के घोष ने अपने सम्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के विकास यात्रा में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आज बीएसपी में महिलाएँ इंजीनियर, तकनीशियन व विभिन्न पदों पर रहकर कार्य संपादित कर रही हैं। यही नहीं आज जो पुरूष संयंत्र में योगदान दे रहा है, उसके पीछे भी महिला गृहणियों का सहयोग समाहित है। संयंत्र के समग्र विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। मैं उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

इस अवसर पर शक्ति क्विज का आयोजन किया गया। इसके तहत सर्वप्रथम लिखित स्क्रीनिंग राउंड का संचालन किया गया। इसमें चयनित प्रतिभागियों हेतु शक्ति क्विज गै्रंड फिनाले का आयोजन किया गया। जिसके विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं जल प्रबंधन विभाग की ओसीटी सुश्री डोलन बैनर्जी एवं एसएमएस-2 विभाग की ओसीटी सुश्री प्रियंका राज गुप्ता ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया एवं मैनेजमेंट ट्रेनी (प्रशासन) सुश्री शालिनी एवं सुष्मिता ने द्वितीय पुरस्कार तथा इन्स्ट्रूमेंटेशन विभाग की सुश्री रंजनी और सुश्री गरिमा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button