छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विवेकानंद सभागार में कल मनाया जाएगा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

निगम आयुक्त ने सौंपे व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा विवेकानंद सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम 8 मार्च को प्रात: 11 बजे से 5 बजे तक मनाया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारी और व्यवस्था करने निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। उन्होनें उक्त कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी श्री राजेश पाण्डेय कार्यपालन अभियंता को नियुक्त किया है। सुश्री जमुना साहू के मार्गदर्शन में महिलाओं का सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर गत दिनों महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू सहित अन्य एमआईसी प्रभारियोंए पार्षदों से चर्चा कर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई थी। कार्यक्रम में विशेष रुप से महिलाओं का सम्मानए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान करनाए कार्यक्रम में आमंत्रित करने आमंत्रण कार्डए के अलावा कार्यक्रम स्थल में जलपान एवं पेयजलए बैठने के लिए कुर्सीए टेबल की व्यवस्था वहीं माईक और प्रकाश एवं अन्य सामाग्री की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा किया गया था। चर्चा उपरान्त महापौर ने नोडल अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था जल्द से जल्द करने निर्देश दिये थे। कार्यक्रम को देखते कार्यक्रम स्थल क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ.सफाई करायी जाएगी। इसके अलावा प्रात: 11ण्00 बजे से शाम 5ण्00 बजे तक चलने वाले अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं का आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पादित होगा। शहर के समस्त आम जनता से अपील है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने शहर की महिलाओं का सम्मान ब?ायें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएॅ।

Related Articles

Back to top button