छत्तीसगढ़

जनपदपंचायत पंडरिया के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष समुंद सेवाराम कुर्रे ने अपने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण लिया

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-कुण्डा न्यूज -प्रदीप रजक   -जनपदपंचायत पंडरिया के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष समुंद सेवाराम कुर्रे ने अपने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण लिया पदभार ग्रहण करने के पश्चात पंडरिया जनपद सी.ओ. सर को आदेशित किया कि निराश्रित पेंशन को तत्काल दिया जाये। ताकि हमारे गरीब भाईयो बहनों व माताओं और बुजुर्गो को यह पेन्शन कि राशि सही समय पर मिले जिससे खुशी से होली त्यौहार मनाये। जनपद पंचायत पंडरिया के प्रत्येक ग्राम पंचायत व आश्रित ग्राम मे सही दिशा मे विकास कराने कि प्रतिज्ञा लिया।पंडरिया जनपद वासियों को होली त्यौहार पर्व कि हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त किया। अध्यक्ष पद भार ग्रहण के शुभ अवसर पर तुलस कश्यप जनपद उपाध्यक्ष पंडरिया ,फलीत साहू जनपद सदस्य प्रतिनिधि, कृष्णा चंद्राकर जनपद सदस्य प्रतिनिधि ,यशवंत चद्राकर युवा किसान नेता,गजपाल साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडरिया, ,कुवरीया चंद्राकर समाज सेविका, दौलतराम बंजारे सरपंच उपस्थित रहे।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button