छत्तीसगढ़

पोटिया गांव में हर्ष व्याप्त कैबिनेट मंत्री श्री रूद्र कुमार ने बोर खनन की मांग पूरी की,,

नंदिनी अहिवारा से राकेश जसपाल पोटीया अहिवारा में बोर खनन से कैबिनेट मंत्री जगत गुरु गुरु रूद्र कुमार जी को आभार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी – ग्राम पंचायत पोटिया विकासखंड धमधा अहिवारा में वार्ड नंबर 3 के पंच धनेश्वरी कुर्रे एवं चंद्र भूषण कुर्रे गौठान अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री जगत गुरु गुरु रूद्र कुमार जी को बोर खनन की मांग पोटीया वार्ड क्रमांक 3 में कई दिनों से वहां के महिलाओं के द्वारा मांग की जा रही थी। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री जगतगुरु रुद्र कुमार जी ने ज्वलनशील मांग को त्वरित पूरी की। जब इस ग्राम पंचायत पोटिया में बोरिंग मशीन पहुंची जैसे ही मशीन आने की खबर चारों तरफ फैल गई इससे वार्ड के सभी महिलाओं में खुशी की लहर छा गई । चंद्रभूषण कुर्रे गौठान अध्यक्ष पोटिया, वार्ड 3 के पंच धनेश्वरी कुर्रे, राजा भारती, राकेश भारती, तुलसी टंडन, यशवंत निर्मलकर ,हरिश्चंद्र ,राजा मारकंडे ,कृष्णा कुमार, हेमंत कुमार भारती, दीपक कुर्रे, राजू लाल एवं अन्य ग्राम वासियों ने मिलकर कैबिनेट मंत्री जगत गुरु गुरु रूद्र कुमार जी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button