छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निगम के चार लोग हुए सेवानिवृत्त, शॉल श्रीफल से सम्मान कर दी गई बिदाई रिटायर हुए कर्मियों की कमी खलेगी हमेशा-सुभद्रा सिंह

भिलाई।  नगर पालिक निगम, भिलाई से अर्द्धवार्षिकीय आयु पूर्ण करने वाले राजकुमारी जायसवाल पति मोहनलाल जायसवाल पम्प सहायक जोन क्रं. 03, चिन्ताराम साहू पिता धिराजी साहू लाईनमेन जोन 06, दयाराम पिता स्व. उमेंद सिंह लाईनमेन जोन 02, परदेशी राम यादव पिता फूल सिंह यादव चौकीदार जोन 01, को निगम सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में महापौर परिषद की सुभद्रा सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त तरूण पाल लहरे ने तथा निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह, एवं देय राशि का चेक प्रदान कर भावभीनी बिदाई दी।

इस अवसर पर सुभद्रा सिंह ने कहा कि आप लोगों की कमी हमेशा रहेगी, अनुभवी लोगों की आवश्यकता सदैव होती है, निचले स्तर के हर व्यक्ति तक आपकी पहचान है हम लोग हमेशा एक परिवार की तरह रहेंगे। श्रीमती सिंह ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के स्वस्थ्य जीवन की कामना की! उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से कहा कि आप लोगों अपने सेवाकाल में अच्छा कार्य किया यह आपकी कार्य कुशलता को दर्शाता है। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्था को दिये हैं और निगम में अच्छे कार्य कर सेवानिवृत्त हो रहें हैं इसके लिए बधाई के पात्र है। निगम परिवार इनके शेष जीवन की उज्जवल भविष्य की एवं दीर्घायू होने की कामना करता है। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने निगम में अपने सेवाकाल को स्मरण करते हुए अपने अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, संजय शर्मा, शरद दुबे, उन्मेष साहू, हरमुख, सुखराम यादव, संतोष वर्मा, श्रवण ठाकुर, चन्द्रकला देशमुख सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी सहित युनियन के पदाधिकारी एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button