छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक दिन बाद फिर हो सकती है बेमौसम बारिश

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- रायपुर-दक्षिण राजस्थान के उपरी हिस्से में बने चक्रवात का घेरा धीरे-धीरे पूर्व दिशा की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में एक बार फिर मौसम के करवट लेने की चेतावनी दी है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह ठंड का अहसास होने लगा था। जो दिन के तापमान में वृद्धि के साथ ही अब गर्मी का अहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो व तीन मार्च तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।

न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक है। इस वजह से भी आने वाले दिनों में यहां भी इसका असर दिख सकता है।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button