छत्तीसगढ़

82 दिनों में जिले में तकरीबन डेढ़ लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 52858 क्विंटल अधिक धान खरीदा गया

82 दिनों में जिले में तकरीबन डेढ़ लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 52858 क्विंटल अधिक धान खरीदा गया
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़– खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में नारायणपुर जिले में 82 दिनों में 3684 किसानों से  8 धान उपार्जन केन्द्रों में 148740 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। जिले को इस वर्ष 102740 क्विंटल धाान खरीदी का लक्ष्य मिला था।  जिसके विस्द्ध जिले में लक्ष्य से 45980 क्विंटल धान की अधिक खरीदी की गयी है। जबकि वर्ष 2018-19 में 97 हजार 142 क्विंटल धान की खरीदी की गयी, जो लक्ष्य से 52858 क्विंटल कम थी। पिछली बार धान खरीदी का लक्ष्य 150000 क्विंटल था। 
राज्य सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में जिले के किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा गया है। धान खरीदने का सिलसिला 1 दिसम्बर 2019 से शुरू हुआ था। इसकी निर्धारित अवधि 15 फरवरी 2020 थी, जिसे बढ़ाकर 20 फरवरी 2020 कर दी गयी थी। किसानों को धान का सही मूल्य मिलने के कारण गतवर्ष की तुलना में आज तक 52858 क्विंटल धान की अधिक खरीदी जिले में की गई है। किसानों से खरीदे गये धान का भुगतान किसानों को उनके खाते मेें किया गया है। 
बता दें कि वर्ष 2019-20 में कुल 4454 किसानों का 6910 हेक्टेयर रकबे में पंजीयन हुआ था। इस वर्ष कुल 3684 किसानों ने 4019.45 हेक्टेयर रकबे में धान बेचा। अधिकांश किसानों का धान खरीदा गया। इस कारण जिले के किसानों में किसी प्रकार का असंतोष नहीं है। 
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button