छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवनाथ नदी तट में भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु महापौर व सभापति ने पूजा अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि के लिए की कामना शिवनाथ नदी की आरती के साथ ही किया गया महादेव का रूद्राभिषेक

दुर्ग। नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी मड़ई का आयोजन किया गया और इसके साथ ही यहां कई प्रकार के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयेाजन किया। आज शिवरात्रि का पर्व के अवसर पर शिवनाथ नदी तट पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। यहां  महोत्सव में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव शामिल हुए। उन्होने शिवजी

की पूजा-अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से कामना की।

आज सुबह से ही शिवनाथ नदी तट पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रैला लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी में डुबकी लगाकर पुण्य स्नान का लाभ भी प्राप्त किया। यहां श्रद्धालुओं के हजारों की संख्या में जुटने से पूरा माहौल शिवमय हो गया था। शिवनाथ तट पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने सुबह भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा शिवनाथ नदी की आरती की गई। उन्होनें बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुए खुशहाली और विकास के लिए कामना की। इस अवसर पर  महापौर बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पर्व की बधाई और शुभकामनाएॅ दी। महावशिवरात्रि पर्व पर विधायक श्री वोरा ने कहा कि चिंता नहीं किसी बात की जब जय बोलो बाबा भोलेनाथ की का नारा लगाया।

उन्होने कहा कि उनकी कृपा आर्शीवाद हम सब के ऊपर बनी रहे। मनुष्य जीवन में आए हैं। पिछले जन्म में अच्छा कार्य का यह प्रतिफल मिला है। इस जीवन में आने पर कार्य का मौका मिला है। इस जीवन में अच्छा कार्य करेगें। अगला जीवन भी मनुष्य योनी में होगा। हम सब यहॉ आज संकल्प लेते हैं प्रदेश और शहर में शांति सदभाव का वातावरण बनी रहे। एैसा कार्य हम हमेशा करेगें।

इस अवसर पर एमआईसी प्रभारी अनूप चंदानियॉ, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, वित्त प्रभारी दीपक साहू, पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, सतीश देवांगन, बिजेन्द्र भारद्वाज, बृजलाल पटेल, एल्डर मेन कृष्णा देवांगन, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, शिवनाथ बचाओं आन्दोलन के संजय मिश्रा, जनप्रतिनिधि अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button