दैनिक राशिफल

19 फरवरी क्या कहते है आपके सितारे

. मेष राशि Aaj Ka Rashifal
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन में उत्साह रहेगा धार्मिक कार्यों में रुचि रखेंगे और सहभागिता भी होगी। अचानक मिले समाचार आपका उत्साह कम कर सकते हैं, मित्र जन का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। श्री बगलामुखी चालीसा का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत। शुभ अंक 4, अशुभ 7,

2. वृषभ
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा जिद और अनावश्यक चिंता आपके तनाव का कारण बन सकती है, इसका त्याग करें। लंबी दूरी की यात्रा में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा परंतु कार्यक्षेत्र में पूरा सहयोग प्राप्त होगा। श्री विनायक मंदिर में दर्शन करें लाभ होगा। शुभ रंग – हरा। शुभ अंक 6, अशुभ 9,

3. मिथुन राशि
मानसिक उथलपुथल एकाग्रता को भंग करेगी, नींद की कमी रहेगी। अकेलेपन से दूर रहें। अपनी समस्या खास लोगों से साक्षा करें, अवश्य लाभ होगा। धार्मिक विचार आपको नकारात्मक ऊर्जा से बचाएंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए शुभ संकेत रहेगा और लाभ भी प्राप्त होगा। श्री दुर्गा मंदिर में सिंदूर दान करें लाभ होगा। शुभ रंग – हरा। शुभ अंक 2, अशुभ 9,

कर्क
दिन मध्यम है शत्रु पक्ष प्रभावित करेगा लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखने से लाभ होगा। संतान पक्ष से मनमुटाव रहेगा ज्यादा जोर डालने से संबंध प्रभावित होते हैं। धन का निवेश सोच समझ कर करें। शरीर के बाएं भाग में चोट की संभावना है। पलाश की समिधा से हवन करवाएं पूर्ण लाभ होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत ।शुभ अंक 5, अशुभ 6,

5. सिंह राशि आज का राशिफल  ( Horoscope Today )
दिन उत्तम है उत्साह तथा प्रसन्नता रहेगी। प्राकृतिक दृश्य देखने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ मिलेगा वाहन सुख मिलेगा ।माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। मांगलिक आयोजन में भागीदारी होगी ।पिता से विवाद संभव है ध्यान रखें। श्री मातंगी स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 9, अशुभ 2,

6. कन्या
सुख समृद्धि का संचार होगा ।माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नए वाहन की प्राप्ति का प्रबल योग है। आपकी प्रसन्नता का समय है। भाई बंधुओं से संबंध अच्छे रहेंगे ।जीवनसाथी पर धन व्यय होगा ।पैतृक संपत्ति प्राप्त होने में विलंब होगा ।रक्तचाप संबंधित समस्या हो सकती है। श्री शिव सहस्रनाम का पाठ करें और गौ दुग्ध से अभिषेक करवाएं पूर्ण लाभ होगा। शुभ रंग हरा काला क्रीम। शुभ अंक 7, अशुभ 9,

7. तुला राशि
दिन साधारणतः सामान्य रहेगा ।मेहनत का फल प्राप्त होता है भाग्य में विलंब हो सकता है। अच्छे विचार संगति और खानपान आवश्यक है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी ।भाई बंधुओं का सहयोग मिलेगा। मांगलिक आयोजन में भागीदारी होगी। यात्रा से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। श्री शिव मंदिर में सपरिवार दर्शन करें लाभ होगा। शुभ रंग – हरा काला। शुभ अंक 3, अशुभ 5,

 

8. वृश्चिक
दिन उत्तम है। कमाई हुए धन का अचल संपत्ति में निवेश होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने का योग है, धन वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा माता पिता में गतिरोध संभव है। शांति से हल निकालने के लिए प्रयास कीजिए। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। खैर की समिधा से हवन करवाएं पूर्ण लाभ होगा। शुभ रंग लाल श्वेत। शुभ अंक 1, अशुभ 3,

9. धनु
मित्र बंधुओं के सामंजस्य से लंबित कार्य पूरे होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। लोग आपकी कोमल भावनाओं का दुरुपयोग करते हैं इसलिए व्यावहारिक बनें। पक्षियों को अन्न व जल प्रदान करने से बाधाओं का नाश होता है। माता का स्वास्थ्य चिंतनीय रहेगा ध्यान आवश्यक है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। श्री सुंदरकांड का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 4, अशुभ 7,

10. मकर
दिन उत्तम है। कानून वादविवाद में जय होगी। कही हुई बात सत्य नहीं होती कृपया परीक्षण करें फिर मानिए। अपनी शक्ति और पद का सावधानी से उपयोग करना ठीक रहेगा। आभूषण खरीदने का योग है। अपव्यय दुखदायी होगा इसलिए ध्यान रखें ।भाई बंधुओं को पीडा़ संभव है सहयोग करें। श्री कालिका सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग हरा काला क्रीम। शुभ अंक 6, अशुभ 4,

11. कुंभ
आपका वर्चस्व रहेगा विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से सारे कार्य बनेंगे ।खानपान संयमित रखें खराब खानपान स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा दोनों के लिए ठीक नहीं है। माता की सेवा आपको मनवांछित लाभ प्रदान करेगी ।संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा। धन लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति का योग है। श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें लाभ होगा ।शुभ रंग हरा काला क्रीम। शुभ अंक 7, अशुभ 5,

12. मीन
आपके काम की हर ओर तारीफ होगी। मेहनत सफल होगी। राजनीतिक इच्छा फलीभूत होगी कोई बड़ा दायित्व प्राप्त होगा और लाभ भी प्राप्त होगा ।भाग्य और कर्म का पूरा सहयोग मिलेगा। क्रोध आपकी सफलता में विघ्न डाल सकता है इसलिए ध्यान रखें। धार्मिक स्थल के दर्शन का योग है। मछलियों को आटा दाना देने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शुभ रंग लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 5, अशुभ 2,

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

 

 

Related Articles

Back to top button