आज से श्रीमद् भागवत कथा खुर्सीपार में
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
व्यासपीठ का आसानी देवी चित्रलेखा होंगी प्रवचनकर्ता
भिलाई। कर्तव्य जन सेवा समिति भिलाई के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दशहरा ग्राउण्ड अंडा चौक खुर्सीपार भिलाई में किया जाएगा। जहां व्यासपीठ पर देवी चित्रलेखा जी आसीन होगी। कथा का प्रारंभ 18 से किया जाएगा जो 24 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक भिलाई नगर विधायक व महापौर देेवेंद्र यादव होंगे। कथा का शुभारंभ दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। भक्तों के लिए श्रीमद् भागवत कथा का लाइव प्रसारण आस्था चैनल में किया जाएगा। इसके माध्यम से भक्त अपने घरों में बैठक चैनल के माध्यम से भी कथा का रसपान कर कर सकते हैं। शुक्रवार 18 जनवरी को कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य होगा। इसके बाद शनिवार 19 जनवरी को संकीर्तन दिवस सुबह 10 से 1 बजे तक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन श्रीमद् भागवत कथा में देवी चित्रलेखा जी प्रथम स्कंध, भगवान के 24 अवतार एवं व्यास नारद जी संवाद एवं संकीर्तन दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार 20 जनवरी को देवी चित्रलेखा भक्तो को शुकदेव जी आगमन, ध्रुव चरित्र, अजामिल एवं प्रह्लाद कथा का सुनाएंगी। सोमवार 21 जनवरी को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार रामजन्म एवं नन्दोत्व मनाया जाएगा। मंगलवार 22 जनवरी को श्री कृष्ण भगवान की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन लीला की कथा देवी चित्रलेखा जी के श्रीमुख से सुनने का सौभाग्य भक्तों को मिलेगा। बुधवार 23 जनवरी को महारास, मथुरा गमन एवं रूक्मणी विवाद तथा अंतिम दिन गुरूवार 24 जनवरी को श्री सुदामा चरित्र, भागवत सार होगा।