श्री चित्रगुप्त साहित्य समिति के वार्षिकोत्सव में ‘अंजुरी’ का विमोचन
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/02/Snapshot41.jpg)
भिलाई। श्री चित्रगुप्त साहित्य समिति का वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ.महेश चंद्र शर्मा जी द्वारा समिति के प्रथम संरक्षक भागवताचार्य पंडित मोहन प्रसाद चतुर्वेदी जी का समिति की ओर से प्रथम सम्मान पुष्पहार, शाल, श्रीफल आदि भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि का उदबोधन अत्यंत मार्मिक, सारगर्भित एवं आज के सामाजिक वातावरण में कवियों की सकारात्मक भूमिका को दिशा प्रदत्त था। श्री गिरीश चंद्र द्विवेदी जी द्वारा सामाजिक समस्याएं एवं साहित्य की भूमिका पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। डॉ.साकेत द्वारा गज़़ल लेखन विधा पे समिति द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला में गज़़लकारों को सटीक दिशा दी गई और उत्तम गज़़ल लेखन हेतु प्रेरित किया गया।
विशेष अतिथि पंडित मोहन प्रसाद चतुर्वेदी ने समिति के विकास और उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वचन प्रदान किये। बुद्धसेन द्वारा रचित विविध काव्य संग्रह का विमोचन मुख्य व विशेष अतिथियों के करकमलों से सम्पन्न हुआ। विशेष अतिथि प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मिश्र का भी चित्रगुप्त समिति की ओर से शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
आयोजित काव्यगोष्ठी में भिलाई, दुर्ग, रायपुर एवं बालोद के विभिन्न कवियों ने काव्यपाठ किया जिसमे मुख्यत: डॉ.प्रबीर रंजन साकेत, गजेंद्र द्विवेदी गिरीश, मुकेश भटनागर आवाज़, शमशीर सिवानी, श्रीमती नीता काम्बोज, श्रीमती नीलिमा जायसवाल, डॉ.दीनदयाल साहू आदि के काव्य पाठ ने श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम अंतिम सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष मुकेश भटनागर आवाज़ किया गया।