छत्तीसगढ़

नारायणपुर जिले में लक्ष्य से अब तक 33 हजार क्विंटल धान की अधिक खरीदी पिछले विपणन वर्ष से 40 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई आवक  किसानों से अब 20 फरवरी तक की जाएगी धान की खरीदी

नारायणपुर जिले में लक्ष्य से अब तक 33 हजार क्विंटल धान की अधिक खरीदी
पिछले विपणन वर्ष से 40 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई आवक 
किसानों से अब 20 फरवरी तक की जाएगी धान की खरीदी
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-नारायणपुर, – खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में नारायणपुर जिले में 3 हजार 357 किसान धान बेच चुके हैं। जिले के 8 धान खरीदी केन्द्रों में 1 लाख 36 हजार 266 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। इस वर्ष जिले में धान खरीदी हेतु 1 लाख 2 हजार 740 क्विंटल का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके विस्द्ध जिले में लक्ष्य से अब तक 33 हजार क्विंटल धान की अधिक खरीदी की गयी है। जबकि वर्ष 2018-19 में 97 हजार 142 क्विंटल धान की खरीदी की गयी थी। किसानों को धान का सही मूल्य मिलने के कारण गतवर्ष की तुलना में आज तक 40 हजार क्विंटल धान की अधिक खरीदी जिले में की गई है। किसान अब धान बेचने में अधिक उत्साह नजर आ रहा हैं। जिसके एवज में 2 करोड़ 49 लाख रूपए किसानों को उनके खाते में सीधे भुगतान कर दिया गया है। धान बेचने वाले किसानों में लघु एवं सीमांत किसान शामिल हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए शेष 10 दिन और बाकी है। असमय बारिश के कारण खरीदी प्रभावित हुई। राज्य शासन ने किसानों को धान बेचेन में असुविधा न हो, और कोई किसान धान बेचने से न छूटे इसलिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि को 15 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया। 
कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने सभी किसानों से अपील की है कि इन बचे शेष दिनों में वे अपना धान खरीदी केन्द्रों में जाकर बेच दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सीमावर्ती अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहनों पर कठोरता से निगरानी रखने और स्थानीय कोचियों द्वारा अवैध धान खपाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखें। कलेक्टर श्री एल्मा द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की गहन समीक्षा नियमित की जा रही है। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित समय में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर ली जाये। छोटे किसानों जो अब तक धान बेचने के लिए वंचित हो गए है, ऐसे किसानों को प्राथमिकता में टोकन जारी कर सुचारू रूप से धान की खरीदी की जाये। किसी भी धान उपर्जान केन्द्रों में सीजन के अंतिम दिनों तक धान का अवैध खरीदी ना हो इसके लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। उन्होने यह भी कहा कि किसी भी उर्पाजन केन्द्रों में बरदान की कमी ना हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाए। 
     प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आठ उर्पाजन केन्द्रों में एक दिसंबर से 10 फरवरी तक कुल 136266 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। नारायणपुर (माहका ) में 34149 क्विंटल, एड़का में 28660 क्ंिवटल, छोटेडोगर में, 11599 क्विंटल, धौड़ाई 16368 क्विंटल, बिंजली में 14253 क्विंटल, बैनूर उपार्जन केन्द्र में 21228  क्विंटल और ओरछा में 2879 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button