छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने लिया चार मंडलों की बैठक, कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार -लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का दिया नारा, 31 अक्टूबर को बिलासपुर में एस.आई.आर के भ्रम के खिलाफ निकलेगी पदयात्रा और बाइक रैली

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने लिया चार मंडलों की बैठक, कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार -लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का दिया नारा, 31 अक्टूबर को बिलासपुर में एस.आई.आर के भ्रम के खिलाफ निकलेगी पदयात्रा और बाइक रैली

छत्तीसगढ़ बिलासपुर बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l बिल्हा विधानसभा/ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने आज बिल्हा विधानसभा अंतर्गत चकरभाठा बोदरी स्थित उत्तम इन में बिल्हा विधानसभा के चारों मंडलों – तिफरा-सिरगिट्टी, बोदरी, बिल्हा एवं बरतोरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सेवा संकल्प अभियान और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर लगभग 250 भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज अराजकता की राजनीति कर रही है। कांग्रेस द्वारा एस.आई.आर को लेकर लगातार झूठ और भ्रम फैलाया जा रहा है। इसी के विरोध में और “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” के संकल्प के साथ 31 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा एवं मोटर साइकिल रैली स्वामी आत्मानंद स्कूल, दयालबंद, गांधी चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक तक जाएगी।

श्री कौशिक ने कहा कि आज देश में विदेशी फंडिंग के माध्यम से तख्ता पलट करने की साजिश रची जा रही है। बांग्लादेश और नेपाल का उदाहरण हमारे सामने है, जहाँ लोकतंत्र को अस्थिर किया गया। कांग्रेस उसी मॉडल को भारत में लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए पटना में की गई “मोदी का बाप भी जाएगा” जैसी अमर्यादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता स्वयं बोल रहे हैं कि मोदी कहीं नहीं जाएगा। इससे कांग्रेस की हताशा स्पष्ट दिखती है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को ध्वस्त करने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है। देश में अब तक 100 से ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन कांग्रेस ने ही लगवाया है। रायबरेली में चुनाव हारने के बाद इंदिरा गांधी जी ने पूरे देश पर इमरजेंसी थोप दी थी। 1984 में इंदिरा जी की हत्या के बाद राजीव गांधी के शासन में हजारों सिखों को मरवाया गया। आज जो पार्टी लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है, उसी ने लोकतंत्र का सबसे ज्यादा गला घोंटा है।अंत में श्री कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं से 31 अक्टूबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने और बूथ स्तर तक कांग्रेस के झूठ को उजागर करने का आह्वान किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button