छत्तीसगढ़

हरदीप सिंह सलूजा बने लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष

हरदीप सिंह सलूजा बने लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष

लायंस क्लब अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा नए कार्यकारणी के साथ किया शपथ ग्रहण

*तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह महापौर पूजा विधानी समाज सेवक, सुरेंन्द्र सिंह छाबड़ा के उपस्थिति में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ


कुण्डा के लाडले हरदीप सिंह सलूजा को लायंस क्लब बिलासपुर ने वर्ष 2026-27 के लिए नए अध्यक्ष के रूप में चुना है जिसका शपथ ग्रहण 24 जून 2026 को हॉटल इंटरसिटी इंटरनेशनल,में सम्पन्न हुआ
बुधवार को लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा हॉटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था कार्यक्रम के मुख्यअतिथि तख़तपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर एवं अध्यक्षता बिलासपुर महापौर पूजा विधानी रहे लायंस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा सचिव मनीष कुमार चंदेल कोषाध्यक्ष सीए रौनक अग्रवाल को शपथ अधिकारी प्रितपाल बीएस ने शपथ दिलाया
दुनिया के सबसे बड़े गैर राजनीतिक और गैर सांप्रदायिक स्वयंसेवी संगठनों में से एक लायंस क्लब बिलासपुर का अध्यक्ष बनने के बाद हरदीप सिंह सलूजा ने इस अवसर पर क्लब ने जो जवाबदारी मुझे सौंपा है मै उसे समाज सेवा मानव कल्याण एवं जनहित,के कार्य को करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाउंगा कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा ने महापौर पूजा विधान से शहर में लायंस क्लब के नाम से चौक की मांग की जिसे महापौर ने सहर्ष स्वीकार करते हुए लायंस चौक निर्माण की घोषणा की कार्यक्रम के संयोजक समाज सेवी सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा मोहन होनप विजय क्रांति तिवारी रहे
कुण्डा माटी पुत्र हरदीप सिंह सलूजा के अध्यक्ष बनने पर विधायक धर्मजीत सिंह महापौर पूजा विधानी सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा अमरजीत सिंह सलूजा उपसरपंच मुमताज अहमद विनोद रजक रौनक छाबड़ा रिंकलछाबड़ा अमन खनूजा बाबूलाल रजक रमन खनूजा सहितकुंडा,ग्राम वासियों के द्वारा बधाई प्रेषित किए

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button