छत्तीसगढ़

निर्वाचन में अधिग्रहित वाहनों के लंबित किराया एवं पीओएल देयकों का होगा भुगतान

निर्वाचन में अधिग्रहित वाहनों के लंबित किराया एवं पीओएल देयकों का होगा भुगतान

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर, 24 जून 2026/ नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के दौरान अधिग्रहित किए गए वाहनों के लंबित वाहन किराया एवं पीओएल (पेट्रोल, ऑयल एवं लुब्रिकेंट) देयकों का भुगतान किया जा रहा है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन संस्थाओं अथवा वाहन मालिकों का भुगतान अभी तक लंबित है, वे जिला स्थानीय निर्वाचन कार्यालय, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं। संबंधितों से शीघ्र कार्यालय पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने तथा अपने लंबित देयकों का भुगतान प्राप्त करने की अपील की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button