कवर्धाखास खबरधर्म/समाज

नामदेव समाज कल्याण समिति को खिलाड़ियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार

जिलाध्यक्ष श्री अभिताभ नामदेव/कोषाध्यक्ष श्री विजय नामदेव/सह सचिव श्री हेमंत नामदेव को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया

नामदेव समाज कल्याण समिति को खिलाड़ियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार

कवर्धा। नामदेव समाज कल्याण समिति द्वारा दिनांक 16 जून 2026 (मंगलवार) को 3दिवस के लिए  जिला स्तरीय खिलाड़ी स्कूल के छात्रों के विश्राम हेतु समिति के भवन को तीन दिनों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया गया था।

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने के बाद समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उनके मार्गदर्शकों की ओर से नामदेव समाज कल्याण समिति के सक्रिय कार्यकर्ता आदरणीय श्री कैलाश नामदेव जी जिला सचिन को समिति के समस्त पदाधिकारियों के नाम स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। और जिलाध्यक्ष श्री अभिताभ नामदेव/कोषाध्यक्ष श्री विजय नामदेव/सह सचिव श्री हेमंत नामदेव को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया

यह सम्मान श्री नंद कुमार साहू जी एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नामदेव समाज कल्याण समिति के सामाजिक एवं सहयोगात्मक कार्यों की सराहना की।

अंत में “जय विट्ठल” के जयघोष के बीच सभी का मुंह मीठा कराया गया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button