छत्तीसगढ़

चार परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूरकवर्धा

चार परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूरकवर्धा, 10 जून 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्ति ग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम कामठी निवासी बुधवरिया बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पुत्र श्री शिवकुमार यादव को, ग्राम घुरसी निवासी मानती बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पिता श्री कुंवर सिंह को, ग्राम तरेगांव निवासी विराज धु्रर्वे की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त उनकी माता श्रीमती समरतिया बाई को और ग्राम खैरझिटी निवासी मुकेश जायसवाल की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पित्नी श्रीमती गायत्री बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button