छत्तीसगढ़

मंत्री अकबर की चुनावी सभा में घुसा सांड, भगदड़ में तीन बच्चों समेत 13 महिलाएं घायल

कवर्धा सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिले के ग्राम पंचायत छांटा में शनिवार की शाम छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मो. अकबर की चुनावी सभा में एक सांड घुस आया। भगदड़ में 3 बच्चों समेत 13 महिलाएं घायल हो गई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। हालांकि, किसी को गंभीर चोंट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक यहां जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक- 9 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए कैबिनेट मंत्री मो. अकबर पहुंचे थे। इसी चुनावी सभा में यह हादसा हुआ।

मंच पर अभी मंत्री अकबर ने अपना उद्बोधन शुरू ही किया था कि एक सांड भीड़ के बीच आ गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी वजह से बच्चे और महिलाएं घायल हुईं। घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और कवर्धा एसडीएम विपुल गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले। भगदड़ में अमरीका बाई (40), उषा बाई (40), स्वार्ती बाई (60), शिवानी, अदशिया बाई (60), चंद्रभान (13) सभी निवासी ग्राम मड़मडा और ग्राम सोहागपुर निवासी मानसी (4), मोहतरीन बाई (60), देवकुमारी (25), कैना बाई (45), महेन्द्र (8) व जगबाई (60) घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में इनका इलाज जारी है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button