छत्तीसगढ़
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक : बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गंगद्वारी में आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक : बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गंगद्वारी में आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l इस अवसर पर क्षेत्र की लगभग 25 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं आवश्यकताएँ प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुँच रही है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है तथा शासन और जनता के बीच संवाद और अधिक सशक्त हो रहा है।



