छत्तीसगढ़

ग्राम गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, जनगणना जागरूकता पर जोर

ग्राम गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, जनगणना जागरूकता पर जोर

देव यादव सबका संदेश न्यूज रिपोर्टर
बेमेतरा 24 अप्रैल 2026:- ब्लॉक नवागढ़ अंतर्गत आज 24 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत गोढीकला, कंवराकांपा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया। सभा में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे 16 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए स्व-गणना कार्य में पूरे उत्साह, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ भाग लें, ताकि सटीक और पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम दिव्या पोटाई ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के समग्र विकास के लिए सटीक आंकड़ों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण करती है, जिससे हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों की सामान्य जानकारी एकत्रित की जाएगी, जो पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और देश के विकास की कार्ययोजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ग्राम सभा के दौरान सरपंच श्री सनत राजपूत सहित उपस्थित नागरिकों द्वारा स्वयं census.gov.in पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना भी की गई। इस पहल से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button