देश दुनिया

गृह मंत्री अमित शाह ने की देशवासियों से अपील, ‘सभी लोग सुनें PM मोदी का संबोधन’ | nation – News in Hindi

गृह मंत्री अमित शाह ने की देशवासियों से अपील, 'सभी लोग सुनें PM मोदी का संबोधन'

पीएम मोदी आज करेंगे संबोधित.

चीन (China) से जारी तनाव और कोरोना वायरस म‍हामारी (Coronavirus) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज शाम 4 बजे देशवासियों को करेंगे संबोधित.

नई दिल्‍ली. चीन (China) से जारी तनाव और कोरोना वायरस म‍हामारी (Coronavirus) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज देशवासियों को फिर से संबोधित करने वाले हैं. देश के नाम उनका यह संबोधन छठी बार है. शाम 4 बजे होने वाले पीएम मोदी के संबोधन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने देशवासियों से अपील की है कि सभी लोग प्रधानमंत्री का यह संबोधन जरूर सुनें. अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके यह अपील की है.

इससे पहले पीएम मोदी ने 12 मई को राष्‍ट्र को संबोधित किया था. तब उन्‍होंने लॉकडाउन से जूझ रही अर्थव्‍यवस्‍था के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के वित्‍तीय पैकेज की घोषणा की थी. अब कोरोना वायरस के 5.66 लाख मामलों, भारत-चीन के बीच जारी तनाव, अनलॉक-2 और 59 चीनी ऐप्‍स पर प्रतिबंध के फैसले के बीच उनका ये संबोधन हो रहा है. बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को ही 59 चीनी ऐप्‍स पर देश में प्रतिबंध लगाया है. इस पर चीन की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. ऐसे में संभव है कि प्रधानमंत्री इस मामले पर भी लोगों को कुछ संदेश दें. ‘मन की बात’ में भी प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत मां पर नजर डालने वालों को जवाब दे दिया गया है.

 

यह संबोधन ऐसे समय भी हो रहा है जब देश कोविड-19 महामारी के रोज बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन में ढील के ‘अनलॉक-2’ में प्रवेश करने जा रहा है जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार रात दिशा-निर्देश जारी किए. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (मंगलवार) शाम चार बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे.’

 

देश में कोविड-19 के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह छठा संबोधन होगा. पीएम मोदी अपने संबोधन में कोरोना वायरस महामारी पर भी बात कर सकते हैं. मंगलवार सुगह के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 18522 नए केस के साथ 418 लोगों की मौत भी हुई है. इसके बाद देश में कोविड 19 के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 5,66,840 हो गया है. इनमें से 2,15,125 मामले सक्रिय हैं.

साथ ही 3,34,822 लोग कोरोना वायरस को अब तक मात दे चुके हैं. वहीं भारत में अब तक कुल 16893 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक देश में 29 जून तक 86,08,654 कोरोना सैंपल की जांच हुई है. सोमवार को अकेले 2,10,292 सैंपल जांचे गए हैं.

First published: June 30, 2020, 1:45 PM IST



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button