Uncategorized

Arjuna Award 2024: सीएम डॉ. यादव ने पैरालम्पिक खिलाड़ी रूबीना और कपिल को बधाई.. राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवॉर्ड 2024 से किये गये सम्मानित

Arjuna Award 2024

Arjuna Award 2024 : भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पैरा शूटर खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस एवं जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को देश के प्रतिष्ठित “अर्जुन अवॉर्ड 2024” से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में जबलपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस और सीहोर के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को सम्मानित किया।

Read More: CG Ganja Smuggler Constable: गांजा तस्करी करने वाले रेलवे पुलिस के बर्खास्त कॉन्स्टेबल ने बिलासपुर-कोरबा में बनाई थी करोड़ों की प्रॉपर्टी.. एसपी ने किये चौंकाने वाले खुलासे

Arjuna Award 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश और देशवासी गौरवान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रदेश के खिलाड़ियों को इसी तरह प्रदर्शन तथा प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रार्थना की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button