10 मार्च क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज चंद्रमा का वृश्चिक में गोचर आपके अष्टम भाव को प्रभावित कर सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और निवेश सोच-समझकर करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
चंद्रमा का यह गोचर आपके सप्तम भाव में रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार के संकेत हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज चंद्रमा का प्रभाव आपके पंचम भाव पर रहेगा। विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
चंद्रमा का वृश्चिक में संचरण आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज चंद्रमा का गोचर आपके तृतीय भाव को सक्रिय करेगा। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से धन भाव प्रभावित होगा। खर्च और आय दोनों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में संचरण कर रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। नए अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
चंद्रमा का यह गोचर आपके द्वादश भाव में रहेगा। मानसिक तनाव या चिंता बढ़ सकती है। ध्यान और योग करने से लाभ मिलेगा।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से आपके लाभ भाव पर प्रभाव पड़ेगा। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज चंद्रमा का गोचर आपके कर्म भाव को प्रभावित करेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
चंद्रमा का वृश्चिक में संचरण आपके भाग्य भाव को सक्रिय करेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों और यात्राओं के योग बन सकते हैं।




