छत्तीसगढ़
ढोल पर नाची महिलाएं, मंदिर में प्रार्थना, बड़े स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रोग्राम देख रहे फैंस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के परफॉरमेंस को देखते हुए छत्तीसगढ़ में जश्न मनाया जा रहा है।
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा से क्रिकेट फैंस की तस्वीरें सामने आई है। जहां बड़े स्क्रीन पर मैच को एंजाय कर रहे।
राजधानी रायपुर में खम्हारडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में युवकों ने बैट लेकर भगवान शिव की अराधना की। हवन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की।
रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब में बड़े प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। कोरबा के अप्पू गार्डन में मैच देखने और लाइव ढोल परफॉरमेंस का आयोजन किया गया है।दुर्ग के शांति नगर दशहरा मैदान में लाइव प्रोजेक्टर में मैच देखा जा रहा। बिलासपुर और दंतेवाड़ा में भी प्रोजेक्टर लगाए गए हैं




