छत्तीसगढ़

कवर्धा में स्टॉप डैम से मिली डेड बॉडी, पंडरिया पुलिस ने की मृतक की पहचान, हत्या का शक

कवर्धा: पंडरिया थाना इलाके से लापता ग्रामीण राम सिंह बंजारे की लाश मोतीपुर स्टाप डैम से बरामद हुई. परिजनों ने बताया कि मृतक राम सिंह बंजारे, उम्र 45 साल गुरुवार की शाम अपने घर से निकला था. देर रात तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुआ. परिजनों ने राम सिंह बंजारे की खोजबीन शुरू की. देर रात होने की वजह से परिजनों ने तलाश रात के वक्त रोक दी. आज सुबह परिजनों ने जब फिर से तलाश शुरू की तो राम सिंह बंजारे की लाश स्टाप डैम में मिली.

स्टाप डैम से मिली डेड बॉडी

घटना की सूचना परिजनों ने पंडरिया थाने को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को स्टाप डैम से रेस्क्यू किया. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या रही. गांव वालों का कहना है कि शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका उठ रही है.

मोतीनगर ग्राम की घटना

मोतीनगर ग्राम के ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि रात के वक्त कोई क्यों स्टाप डैम की ओर जाएगा. संभव है किसी ने राम सिंह बंजारे की हत्या की होगी. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं. जिससे हत्या की आशंका गहरा रही है.लेकिन पुलिस की ओर से इसको लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है. पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहेगी. परिजनों का कहना है कि मृतक राम सिंह बंजारे खेती बाड़ी का काम करता था और परिवार का पेट पालता था.

पुलिस फिलहाल हादसा या साजिश दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है. जिस जगह पर शव मिला है उस जगह पर पानी में काफी ज्यादा गहराई बताई जा रही है. लिहाजा फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच भी रही है.

Related Articles

Back to top button