छत्तीसगढ़

भिलाई में साइबर फ्राड की राशि के लेन-देन में छह खाताधारकों पर कार्रवाई

भिलाई। साइबर धोखाधड़ी के मामलों में उपयोग किए जा रहे बैंक खातों के विरुद्ध दुर्ग साइबर सेल ने विशेष अभियान चलाकर छह खाताधारकों पर कार्रवाई की गई है। जांच में विभिन्न बैंकों के खातों के माध्यम से ठगी की राशि चेक व अन्य बैंकिंग माध्यमों से निकासी किए जाने का खुलासा हुआ है। प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में दर्ज साइबर फ्राड प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ बैंक खातों में ठगी की राशि प्राप्त कर उसे चेक व अन्य माध्यमों से आहरित किया गया। 11 फरवरी 2026 को गठित विशेष टीम ने अभियान चलाकर छह खाताधारकों को चिन्हित किया और उनसे पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।

Related Articles

Back to top button