छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2.0 में शौर्य युवा संगठन राज्य में प्रथम,

स्वच्छता में योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल ने शौर्य युवा संगठन को किया सम्मानित

दुर्ग – नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग से सम्बंधित जिले के ग्राम कोडिया के शौर्य युवा संगठन ने स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिले एवं राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसे छग की महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके ने श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय धनेली में नेहरू युवा केन्द्र संगठन छग द्वारा आयोजित अन्तर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में सम्मानित किया।
गौरतलब है कि स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय, मानव संसाधन मंत्रालय व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने संयुक्त रूप से 10 जून से 31 जुलाई 2019 तक स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप2.0 का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता भी थी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सम्बंधित 13 बिंदुओं पर 45 दिनों में न्यूनतम 50 घंटे कार्य करने निर्देशित किया गया था। इसमें नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वंयसेवक एवं विभिन संस्थाओं ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले से शौर्य युवा संगठन कोडिया ने भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी बिंदुओं पर कार्य करते हुए 800 घंटे से ज्यादा समय स्वच्छता अभियान में चलाकर राज्य के गौरव के रूप में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2.0 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके जी ने यह सम्मान प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया कहा समाज सेवा आत्मविश्वास में वृद्धि करता है।जो समर्पण भाव से कार्य करता है वह एक दिन राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जरूर प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को असफलता से नही डरना चाहिए जबकि उसे अपनी शक्ति के रूप में भुनाना चाहिए। शौर्य युवा संगठन को प्राप्त उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और आगे निरन्तर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की बात कही।
शौर्य युवा संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने इस उपलब्धि के लिए सभी का धन्यवाद किया।
संगठन के मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा समाज के उत्थान के लिए कार्य संगठन की पहली प्राथमिकता है। संगठन स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यावरण आदि के क्ष्रेत्र में कार्य करने प्रतिबध्द है। इस उपलब्धि का श्रेय नेयुके नितिन शर्मा, आरती मिश्रा, शौर्य संगठन के पदाधिकारी, सदस्य, संरक्षक, ग्रामीण एवं सभी सहयोगियों को दिया।
इस उपलब्धि के लिए पद्म विभूषण तीजन बाई, नेहरू युवा केन्द्र संगठन छग के राज्य निदेशक त्रिलोकीनाथ मिश्रा, उप निदेशक श्रीकांत पांडे, नेयुके रायपुर डीवाईसी अर्पित तिवारी, दुर्ग डीवाईसी नितिन शर्मा, बिलासपुर डीवाईसी राहुल सैनी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता नितेश साहू, खारुन गंगा यूथसोसल ऑर्गेनाइजेशन रायपुर के अध्यक्ष एवं जल संरक्षण में इंटरनेशनल अवार्डी राकेश भारती गोस्वामी, आशीर्वाद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष लुकेश बघेल सहित विभिन्न समाजसेवकों एवं संस्थाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button