छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर बच्चों को अनिवार्यतः खुराक पिलाने की जिलेवासियों से की अपील

पल्स पोलियों अभियान 21 से 23 दिसम्बर तक, 0-5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी खुराक

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर बच्चों को अनिवार्यतः खुराक पिलाने की जिलेवासियों से की अपील

कवर्धा, 9 दिसंबर 2025/ जिले में 21 से 23 दिसंबर 2025 तक व्यापक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान संपन्न होने जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभियान की तैयारी के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे कार्यकम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी देते हुए इसके विभिन्न चरणों के बारे में बताया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान हमारे 0-5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम है। इस उम्र के सभी बच्चों को पोलियो टीके की खुराक दी जानी है। उन्होंने कहा कि भारत से पोलियो का 2014 में उन्मूलन किया जा चुका है किन्तु अभी भी भारत के पड़ोसी देशों और कुछ यूरोपीय देशों में पोलियो के केसेज सामने आए हैं, ऐसे में हमारे देश में एहतियातन यह कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 21 दिसंबर को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की वैक्सीन अवश्य पिलावें। कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के. तूरे सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत व अन्य संबंधित विभाग से समन्वय कर समस्त 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाये जाने व प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्रीमती अनुपमा तिवारी द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड कवर्धा अंतर्गत 28525, बोड़ला 24758, स.लोहारा 20175 तथा पण्डरिया में 39625 कुल 1,13,083 (एक लाख तेरह हजार तिरासी) बच्चो को कार्ययोजना अनुसार पोलियो की वैक्सीन पिलाये जाने का लक्ष्य है। उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन यूनिट से डाॅ. विनय कौशिक (सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर) द्वारा इस विषय पर जानकारी दी गई कि भारत में 2011 के बाद पोलियों का एक भी प्रकरण रिपोर्ट नही किया गया है एवं निरंतर पोलियों की पहचान हेतु सर्विलेंस किया जाता है। पोलियों से बचाव के लिए एक साथ सभी बच्चों को पोलियों के अतिरिक्त खुराक दी जाती है ताकि संक्रमण को रोका जा सकें।पल्स पोलियों टीकाकरण कार्यक्रम भारत में 1995 से शुरू हुआ एक टीकाकरण अभियान है, जिसका उद्देश्य पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाकर पोलियों खत्म करना है। इससे लाखों बच्चों को पोलियों की दो बूंदे पिलाई जायेगी। इसके कारण भारत को 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन से पोलियों-मुक्त प्रमाणन मिला। ‘‘दो बूंद जिंदगी की‘‘ यह सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि भारत के स्वास्थ्य सेवा की एक बड़ी सफलता की कहानी है, जो हर बच्चे के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का वादा करता है।

21 दिसंबर को पोलियो बूथ पर पिलाएंगे खुराक
जिला कबीरधाम में पल्स पोलियों अभियान दिनांक 21 दिसम्बर 2025 रविवार को बूथ पर पिलाया जायेगा। उक्त दिवस निर्धारित पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दो खुराक दी जायेगी तथा छुटे हुए बच्चों को 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 को घर-घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जावेगी।

Related Articles

Back to top button