छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भिलाई निगम क्षेत्र में मांस विक्रय रहेगा प्रतिबंधित

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी  महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी रविवार को मांस विक्रय केंद्र बंद रहेगा तथा समस्त पशु वध गृह एवं जीव हत्या बंद रहेगा। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र अनुसार नगर पालिका निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशुवध गृह 26 जनवरी और 30 जनवरी को बंद रहेंगे। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button