छत्तीसगढ़

स्टेशन पुनर्विकास कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति |बिलासपुर स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार व बुकिंग काउंटर 27 नवम्बर से अस्थायी रूप से बंद |

स्टेशन पुनर्विकास कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति |
बिलासपुर स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार व बुकिंग काउंटर 27 नवम्बर से अस्थायी रूप से बंद |

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट/ 25 नवम्बर 2025 अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन को लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यात्रियों को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु स्टेशन पुनर्विकास कार्य चरणबद्ध रूप से प्रगति पर है।
बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि स्टेशन पुनर्निर्माण एवं यात्री सुविधाओं के उन्नयन कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बिलासपुर स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार एवं वहाँ स्थित बुकिंग काउंटर को दिनांक 27 नवम्बर 2025 से अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
पुनर्विकास कार्य के इस चरण में द्वितीय प्रवेश द्वार से स्टेशन को जोड़ने वाली फुट ओवरब्रिज (FOB) में मॉडिफिकेशन का कार्य किया जाएगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही को और बेहतर बनाया जा सके।
इस अवधि के दौरान यात्रियों से अनुरोध है कि वे मुख्य प्रवेश द्वार सहित उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश द्वारों एवं अन्य बुकिंग काउंटरों का उपयोग करें तथा स्टेशन परिसर में लगाए गए दिशा-सूचक बोर्डों और रेलवे कर्मियों के मार्गदर्शन का पालन करें।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली संभावित असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है एवं उनसे सहयोग की अपेक्षा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button