छत्तीसगढ़

धरना दे रहे कांग्रेसियों पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा : बेसरम के फूल कही भी उग जाते हैं l

धरना दे रहे कांग्रेसियों पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा : बेसरम के फूल कही भी उग जाते हैं l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट–खस्ताहाल सड़को को मुद्दा बना कर प्रदर्शन कर रहे कॉंग्रसियों को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने आड़े हांथों लेते हुए अपने जाने पहचाने अंदाज में तल्ख़ प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कोंग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रसी बेसरम के फूल हैं ये कही भी उग जाते हैं। इन्हे आरोप लगाने के पूर्व पहले अपने गिरेबान में झाँक लेना चाहिए कट कमीशन करप्शन में लिप्त रहे कोंग्रेसियों ने अपने शासनकाल में खस्ताहाल सड़कों की कभी सुध नहीं ली तब वे सत्तामद में चूर मदमस्त रहे अब ज़ब विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार में विकास के कार्य लगातार स्वीकृत हो रहे हैं तो अपने पार्टी में अपना नम्बर बढ़ाने राजनीतिक खानापूर्ति में लगे हैं। सुशांत शुक्ला यही नहीं रुके उन्होंने कॉंग्रसियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये बेशर्म कोंग्रेसी जिन्होंने पिछले पांच साल जनता को सिर्फ ढगने का काम किया कमीशन और करप्शन में मस्त रहे और जब जनता ने इन्हे बुरी तरह से नकार दिया तो ये घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। सड़को पर तमाशेबाजी करना बंद करे, धरना पर बैठ कर धरना प्रदर्शन का नौटंकी कर रहे उन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है परन्तु यह भाजपा की सरकार है प्रसाशनिक प्रकिया के परिपालन पश्चात् निर्माण कार्य प्रारम्भ होंगे जो पूरी गुणवत्ता और समय सीमा में पुरे किये जायेंगे इस लिए मैं अपने क्षेत्र के भोलीभाली जनता से अपील करता हूँ कि वे इनके छलावे में ना आए।

Related Articles

Back to top button