छत्तीसगढ़

नववर्ष के अवसर पर जीपीएम पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी गई

*##नववर्ष के अवसर पर जीपीएम पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी गई*

*ब्रीथ ऐनलायज़र से चेकिंग के साथ नशे की हालत में वाहन ना चलाने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने किया गया प्रोत्साहित। ##*

नववर्ष के उत्साह में कई युवाओं द्वारा शराब पीकर वाहन चालन करने से बहुत से सड़क दुर्घटनाएँ होती है।सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम के लिए जिला जीपीएम के *पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल* काफी संवेदनशील हैं। इस संबंध में आज जिले के कप्तान श्री बंसल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में जिले भर में विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए चालकों को प्रोत्साहित करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिए।

इसी कड़ी में सभी थानों एवं यातायात शाखा जीपीएम के द्वारा विभिन्न मार्गों में ब्रीथ ऐनलायज़र के साथ 237 वाहनों की चेकिंग की गई। जहाँ पर यातायात नियमो की जानकारी देकर, बिना लायसेंस, शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु आमजनों को प्रोत्साहित किया गया साथ ही वाहन चालकों के एनालाइजर से चेकिंग भी किया गया। नियमों का पालन नहीं करते 60 चालक वाहन चलाते पाए गए। जिनसे 19,400 रुपये समन् शुल्क लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा है कि आप सब की जान बहुत कीमती है, सड़क दुर्घटनाओं में आकस्मिक मौत से परिवार बिखर जाता है। इन सबसे बचने के लिए कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलायें। हेलमेट आवश्यक है, साथ ही वाहन के कागजात दुरुस्त कर रखें । वाहन को बिना लाइसेंस एवं बीमा के बिल्कुल न चलाएं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button