छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 52 हजार क्विंटल धान की आवक

जिले में अब तक 52 हजार क्विंटल धान की आवक

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ धान खरीदी अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 52 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है। एक ही दिन में आज 27,344 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। कल शनिवार और इसके बाद रविवार को अवकाश रहेगा। इन दो दिनों में खरीदी केंद्र बंद रहेंगे। अब सोमवार को खरीदी केंद्र खुलेंगे। सोमवार के लिए 70,185 क्विंटल धान का टोकन कटा है। इस दिन 140 में से 133 केन्द्रों में खरीदी होगी। हालांकि शेष 7 केंद्रों में भी धान खरीदी की पूरी प्रशासनिक तैयारी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button