छत्तीसगढ़

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। 08 नवम्बर 2025 रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने चलने वाली गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस में दिनाँक 14 नवम्बर (शुक्रवार) 2025 को एवं गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में दिनाँक 16 नवम्बर (रविवार) 2025 को उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button