करमा महोत्सव 2025 कोटा ब्लॉक में करमा प्रतियोगिता का आयोजननर्तक दलों ने दी मनमोहक नृत्यों एवं गीतों की प्रस्तुति

करमा महोत्सव 2025 कोटा ब्लॉक में करमा प्रतियोगिता का आयोजन
नर्तक दलों ने दी मनमोहक नृत्यों एवं गीतों की प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 31 अक्टूबर 2025/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिल में 1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक करमा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत विकासखण्ड कोटा में विकासखण्ड स्तरीय करमा प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 6 नर्तक दलों ने भाग लिया एवं उनके द्वारा मनमोहक करमा नृत्य एवं करमा गीतों की प्रस्तुति दी गई। जनजातीय लोक गायकों (गीतों) का प्रतिनिधित्व एवं जनजातीय समुदायों में प्रचलित परम्परागत वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित निर्णायक मंडल द्वारा जीवन ज्योति करमा दल परसापानी को प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान बैगिन-बैगा करमा दल कुरदर को दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, जनपद पंचायत कोटा उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, मनोहर सिंह राज द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में विभाग की ओर से सुश्री आकांक्षा पटेल सहायक संचालक, डॉ. जी. एस. अश्विनी कुमार प्राचार्य प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर, पवन कुमार शर्मा, कनिष्ठ लेखा अधिकारी, सुशील कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त क्रीडा अधिकारी, नोडल अधीक्षक मो. इकबाल, छात्रावास अधीक्षक एवं समस्त अधीक्षकगण सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति उनके पारंपरिक रीति-रिवाज और कला संस्कृति को बढ़ावा देना और संरक्षित करना है।


