छत्तीसगढ़

रतनपुर थाने में उठाई गिरी का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

रतनपुर थाने में उठाई गिरी का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।‌
प्रार्थी किशोर कुमार रावल जो की रायपुर का रहने वाला सर्राफा व्यापारी है, अंबिकापुर व्यापार हेतु कुछ ज्वेलरी लेकर गया था, जो की बस से अंबिकापुर से वापस लौट रहा था , रायपुर पहुंचने पर उसने देखा कि उसका ज्वेलरी वाला बैग गायब है , बस में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर उसे पता चला की तीन – चार व्यक्ति जो कि अंबिकापुर से बस में उसके पीछे चढ़े थे, उन्होंने अंबिकापुर से रतनपुर के बीच इसकी नींद का फायदा उठाकर इसका बैग अपने कब्जे में ले लिया और रतनपुर स्टॉपेज में उतर गए , सीसीटीवी देखने उपरांत प्रार्थी द्वारा रतनपुर थाने में आज शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया , जिस पर थाने में धारा 303(2), 3, 5 BNS के तहत मशरूका लगभग 90 लाख रु की उठायीगिरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है , तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर पृथक से टीम बना कर संदेहीयो की पता तलाश एवं विवेचना की जा रही है , शीघ्र ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button