छत्तीसगढ़

थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब जप्त की है।

थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब जप्त की है।

🔶 आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।

मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लमेर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही की गई।

मौके पर आरोपी दिलहरण मार्को पिता मंतु मार्को उम्र 36 साल साकिन लमेर थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब 02.जवाहर केंवट पिता स्व.मेलूराम केंवट उम्र 55 साल साकिन लमेर थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जुमला 19 लीटर महुआ शराब कीमती 3800 रुपए बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपीयों को विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

🔶 कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button