छत्तीसगढ़
ईद-ए-मिलाद पर 5 को अवकाश घोषित

ईद-ए-मिलाद पर 5 को अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 4 सितम्बर 2025/सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 5 सितम्बर शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नब्बी) पर्व के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की सूची में ईद-ए-मिलाद के लिए पूर्व में 6 सितम्बर को अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन ने इसे निरस्त कर 5 सितम्बर शुक्रवार को सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 6 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश यथावत रहने के आदेश जारी किए गए है।


