छत्तीसगढ़

52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी, 2400 रू. जप्त। 05 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी, 2400 रू. जप्त। 05 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।

नाम आरोपीगण –

  1. मंगल प्रसाद सतनामी आ. फगूआ राम उम्र 55 वर्ष, सा. दगौरी वार्ड नंबर 19 बिल्हा बिलासपुर।
  2. विजय दिवाकर आ. मंगल प्रसाद उम्र 18 वर्ष, सा. दगौरी वार्ड नंबर 19 बिल्हा बिलासपुर।
  3. अजय कुमार आ. मथूरा प्रसाद उम्र 32 वर्ष, सा. सतनामी पारा दगौरी बिल्हा, बिलासपुर।
  4. जुलेश भारद्वाज आ. दुर्गा प्रसाद उम्र 30 वर्ष, सा. सतनामी पारा दगौरी, बिल्हा बिलासपुर।
  5. धमेन्द्र जांगड़े आ. सालिकराम जांगड़े उम्र 34 वर्ष, सा. सतनामी पारा दगौरी बिल्हा बिलासपुर। नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना क्षेत्र मे जुआ/सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर मुखबीर तैनात किया गया था। इसी क्रम मे थाना बिल्हा को दिनांक 16.08.2025 को मुखबीर से सूचना पर ग्राम बावा तालाक दगौरी के पास फड़ लगाकर कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके जाकर रेड कार्यवाही कर 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते पाये जाने पर पकड़कर थाना लाकर आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी व नगदी रकम 2400/- रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश साहू, उनि. एस.पी. लहरे, प्र.आर. 840, आर. 1431 अर्जुन जांगड़े, म.आर. 81 चंदा यादव की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button