दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे l

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे l
छात्तिसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट / 14 अगस्त 2025 / 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित सभी रेल मंडलों में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पारंपरिक उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय परिसर, बिलासपुर में आयोजित होगा, जहां महाप्रबंधक तरुण प्रकाश प्रातः 09:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ ध्वजारोहण से होगा, जिसके उपरांत तरुण प्रकाश परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दस्तों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा।
मुख्य अतिथि तरुण प्रकाश समारोह में उपस्थित रेलकर्मियों, आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारीगण , रेल कर्मियों के परिजन तथा रेलवे स्कूल के बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।



