छत्तीसगढ़

जिले में आज से शुरू मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान  कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा अभियान को जन अभियान के रूप में विस्तारित करें- कलेक्टर श्री एल्मा  दूरस्थ अंचलों, मजरों-टोलों व स्कूलों, आश्रम शालाओं, छात्रावासों में भी होगाी मलेरिया की सघन जांच

जिले में आज से शुरू मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान 
कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
अभियान को जन अभियान के रूप में विस्तारित करें- कलेक्टर श्री एल्मा 
दूरस्थ अंचलों, मजरों-टोलों व स्कूलों, आश्रम शालाओं, छात्रावासों में भी होगाी मलेरिया की सघन जांच
नारायणपपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत् कल बुधवार 15 जनवरी से जिले में मलेरिया मुक्त अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 14 फरवरी 2020 तक चलेगा। इस अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र के अलावा दूरस्थ अंचलों, मजरों-टोलों व स्कूल-कॉलेजों व आाश्रम शालाओं सहित पैरा मीलिट्री कैंपों में लोगों की मलेरिया की सघन जांच होगी। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस अभियान को जन अभियान के रूप में विस्तारित करने कहा। समीक्षा बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर. गोटा ने बताया कि इस अभियान के तहत् जिले में 187 दलों का गठन किया गया है, एक दल में 4 सदस्य है। इस प्रकार लगभग 750 प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों की मलेरिया की सघन जांच करेंगे। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोनल आफिसर भी नियुक्त किये गये हैं। इसके साथ ही सुपरवाइजर बनाये गये हैं, जो सतत् मानिटरिंग करते रहेंगे। इस तरह स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों-अधिकारियांे को भी दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी जगह पूरी तैयारी कर ली गयी है। मलेरिया प्रभावित ईलाकों और हाट-बाजारों में छूट हुए लोगों की मलेरिया की जांच की जायेगी। इस अभियान के दौरान दल के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर परिवार के हर व्यक्ति की खून की जांच करेंगे। इसके साथ ही मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव करेंगे। उन्हें स्वच्छता के साथ ही रात सोने से पहले मच्छरदानी लगाने के जागरूक किया जायेगा। इस अभियान में गणमान्य नागरिकों, बुद्धजीवियों, जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। 
कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने स्वास्थ विभाग के टीम अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने कहा। साथ ही उन्होंने इस अभियान को जन अभियान के रूप में विस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के मैदानी अमले मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अंतर्विभागीय समन्वय सुनिश्चित करते हुए इस महत्वाकांक्षी अभियान के दायरे में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने कहा है। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री डी.के.एस. चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  श्री प्रेम कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस.नाग, सुश्री निधी साहू, सिविल सर्जन डॉ एम.के सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button