छत्तीसगढ़

खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष 2019-20 मक्का की खरीदी कृषि उपज मण्डी के माध्यम से मक्का का समर्थन मूल्य 1760 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित

खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष 2019-20
मक्का की खरीदी कृषि उपज मण्डी के माध्यम से
मक्का का समर्थन मूल्य 1760 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित

मुंगेली सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी कृषि उपज मंडियों के माध्यम से की जायेगी। मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1 हजार 760 रूपए प्रति क्विंटल की दर निर्धारित किया गया है। खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष 2019-20 में मक्का खरीदी पूर्ण कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था के माध्यम से राशि कृषकों के खाते में जमा किया जायेगा। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मक्का खरीदी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button