छत्तीसगढ़

थाना-सीपत ग्राम गुड़ी जहां चल रहा है महिलाओं का नशा मुक्ति अभियान वहां अभियान तेज कर शराब कोचिया गिरफ़्तार

थाना-सीपत ग्राम गुड़ी जहां चल रहा है महिलाओं का नशा मुक्ति अभियान वहां अभियान तेज कर शराब कोचिया गिरफ़्तार

♦ सीपत पुलिस गुडी में रेड कार्यवाही, आरोपी से 155 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने की सामग्री भी जप्त

♦ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

♦ अवैध नशा के विरूद्ध सीपत क्षेत्र में चल रहा है निरंतर कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी का नाम
संजय कुमार लोनिया पिता स्व रामरतन लोनिया उम्र 25 साल निवासी लोनिया पारा ग्राम गुडी थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग०

जप्त शराब
कच्ची महुआ शराब 155 लीटर कीमती 31000 रूपये

विवरण
इस प्रकार है थाना सीपत क्षेत्र में लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाकर गांव गांव में नशा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है इसी के तहत ग्राम गुड़ी में भी पंचायत द्वारा गांव को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया है गांव की महिलाएं संगठित होकर रैली निकाल कर प्रतिदिन अभियान में सहभागिता कर रही हैं जिनका सीपत पुलिस द्वारा लगातार सहयोग भी किया जा रहा है इसी तारतम्य में अवैध नशा पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर के निर्देश भी लगातार प्राप्त हो रहे हैं जिसके पालन में दिनांक 04.05.2025 को रात्रि में ग्राम गुडी में अवैध कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बनाने व बिक्री करने की सूचना पर सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के द्वारा सीपत पुलिस की टीम तैयार कर ग्राम गुडी में रेड कार्यवाही किया गया जहां संजय कुमार लोनिया पिता स्व रामरतन लोनिया उम्र 25 साल निवासी लोनिया पारा ग्राम गुडी थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग० से 155 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे आरक्षक लक्ष्मण चंद्र, प्रकाश जगत एवं दिनेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button