छत्तीसगढ़

अमृतसर – बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन (झाँसी) पर परिचालन समय मे परिवर्तन

अमृतसर – बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन (झाँसी) पर परिचालन समय मे परिवर्तन

बिलासपुर:- 20 मई, 2025 उत्तर मध्य रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर - बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन (झाँसी) पर दिनांक 28 मई, 2025 से प्रवर्तित समय आगमन 12.50 बजे प्रस्थान 12.55 बजे पहुँचकर अपने गंतव्य को रवाना होगी । रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है । यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें । उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button