छत्तीसगढ़

सपोर्ट पर्सन हेतु 23 तक आवेदन आमंत्रितबिलासपुर

सपोर्ट पर्सन हेतु 23 तक आवेदन आमंत्रित
बिलासपुर, 19 मई 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 39 के अंतर्गत ‘सपोर्ट पर्सन’ इम्पैनल हेतु इच्छुक व्यक्तियों और संगठनों से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक पात्र आवेदक या संगठन 23 मई 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, बिलासपुर के कार्यालय के नोटिस बोर्ड में भी संबंधित सूचना चस्पा की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button