PM Kisan Yojana News: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, 20वीं किस्त आने से पहले कर ले ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: PM Kisan Yojana News भारत की तस्वीर अगर गांव से बनती है तो गांव की जान किसान होते हैं और जब देश की आधी आबादी खेती-किसानी से जुड़ी हो, तो सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। यही वजह है कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय है – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी PM किसान योजना।
PM Kisan Yojana News इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों खेती किसानी के लिए देश की मोदी सरकार के द्वारा आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत मोदी सरकार ने अब तक 19वीं किस्त जारी कर चुकी है। जिसके बाद अब देश के किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। वहीं किसानों को समय समय पर अपने आधार कार्ड की केवाईसी कराना भी अनिवार्य होता है। कई लोगों के मन में सवाल है कि किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब जारी होगी। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि सरकार किस महीने में 20वीं किस्त जारी कर सकती है।
आपको बता दें कि सरकार ने 19वीं किस्त का पैसा फरवरी में जारी किया था। जिसके बाद अब किसानों को 20वीं किस्त को लेकर बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार आने वाले जून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर आप भी 20वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द से निपटा ले ये काम।
PM Kisan की किस्त के लिए जरूरी है e-KYC
PM Kisan योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि पैसा सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जीवाड़ा न हो. e-KYC पूरी करने के तीन तरीके हैं।
OTP आधारित e-KYC: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से की जा सकती है।
फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC: चेहरे की पहचान के जरिए वेरिफिकेशन।
बायोमेट्रिक e-KYC: नजदीकी CSC सेंटर पर फिंगरप्रिंट के जरिए कर सकते हैं।
PM Kisan योजना के बारे में जानें यहां
PM Kisan Yojana केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 दिए जाते हैं। यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
कैसे करें PM Kisan में नया रजिस्ट्रेशन?
PM Kisan Yojana 19th Installment: 1. PM Kisan वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. “New Farmer Registration” पर क्लिक करें।
3. आधार नंबर, राज्य, जिला और बैंक खाते की जानकारी भरें।
4. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए कॉपी सेव कर लें।
5. स्थानीय अधिकारी आवेदन सत्यापित करेंगे, इसके बाद योजना का लाभ मिलेगा।