Uncategorized
भिलाई इस्पात संयंत्र में मजदूरों की हड़ताल, उत्पादन पर पड़ा असर

भिलाई। दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के पहले दिन भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी, प्रबंधन और पुलिस के बीच नोक झोंक चलती रही। सुबह चार बजे जोरा तराई गेट पर कर्मचारी यूनियन सीटू के नेताओं ने मजदूरों को प्लांट जाने से रोक दिया।
करीब 3 घंटे तक पुलिस और प्रबंधन समझाने की कोशिश करती रही। हड़ताल को विफल करने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने देर रात से ही नियमित कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया था। ठेका मजदूर ड्यूटी नहीं पहुंच सके थे। गेट से वापस भी जाना पड़ा। बीएसपी में 21 हजार नियमित और 25 हजार ठेका मजदूर हैं।